हरियाणा जनहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिशनोई कर रहे थे। चण्डीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित मैदान में पार्टी के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता राज्य सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। विधानसभा की ओर जाने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की।
पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा। झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी भी जख्मी भी हो गया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications