महंगाई को लेकर सरकार संवेदनशील: प्रधानमंत्री (लीड-2)
प्रधानमंत्री शुक्रवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं इस बात से इंकार करता हूं कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों हुई वृद्धि से हम चिंतित नहीं है। हम चिंतित हैं.. सदन को मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारी सरकार लोगों को राहत देने का कोई भी व्यवहारिक तरीका सामने आया तो उसे जरूर अपनाएगी। "
उन्होंने कहा कि महंगाई से निपटने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने आशा जताई कि अगले वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर आठ फीसदी से अधिक रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, "इस साल हमें 7.2-7.5 फीसदी की विकास दर हासिल करने का अनुमान है। हमें उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में आठ फीसदी और इसके एक साल बाद फिर से नौ फीसदी विकास दर पा लेंगे।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के संबंध में जरूरी कदम उठाए गए हैं और आगे भी उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और भविष्य यह और भी मजबूत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications