मप्र में छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश
रेलवे पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात कक्षा नवीं के छात्र साजिद अली ने भारत टाकीज के ओवर ब्रिज के नजदीक एक रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
इस प्रयास में साजिद का एक हाथ और पैर कट गया है। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
साजिद के जेब से पुलिस को एक नोट मिला है, जिसमें उसने पढ़ाई के बोझ से परेशान होने की बात लिखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications