अगले वित्त वर्ष में विकास दर 8 फीसदी होगी: प्रधानमंत्री (लीड-1)
लोकसभा में गुरुवार को महंगाई से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "इस साल हमें 7.2-7.5 फीसदी की विकास दर हासिल करने का अनुमान है। हमें उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में आठ फीसदी और इसके एक साल बाद फिर से नौ फीसदी विकास दर पा लेंगे।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है। सरकार इस पर चिंतित है। इस संबंध में जरूरी कदम उठाए गए हैं और आगे भी उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और भविष्य यह और भी मजबूत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications