अंडा चोरी करने पर पिता और बेटी की हत्या
यह मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के पर्तोल गांव का है। यहां के निवासी मुगई सिरका और उनकी सात साल की बेटी नीतू की बुधवार को हत्या कर दी गई।
खबरों में कहा गया है कि नीतू ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी के मकान से एक अंडा चुरा लिया था। इसके बाद सात ग्रामीणों ने मुगई के घर को घेर लिया और पथराव करने लगे। जब मुगई ने इस बारे में जानना चाहा तो उन लोगों ने उनकी पिटाई शूरू कर दी।
कहा गया है कि पहले पिता और पुत्री की पिटाई की गई और फिर दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने दोनों के शव को पास के एक जंगल में फेंक दिया।
मुगई की पत्नी सुमित्रा ने गुरुवार को पुलिस को इस बारे में सूचना दी और पांच गांव वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सभी आरोपी फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications