बीएसएफ अधिकारी गिरफ्तार
श्रीनगर। एक कश्मीरी किशोर की गत पांच फरवरी को हुई हत्या के कथित आरोप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
राज्य पुलिस ने बीएसएफ की 68वीं बटालियन के कमांडिंग अधिकारी आर. के. बिर्डी को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने बिर्डी को गिरफ्तार कर लिया है। 16 वर्षीय जाहिद फारूक शेख की हत्या के बारे में उनसे पूछताछ की जाएगी।"
इससे पहले, बीएसएफ की ओर से की गई एक जांच में लखविंदर सिंह नामक एक बीएसएफ के जवान का नाम आने के बाद उसे इस हत्या से जुड़े होने के आरोप में पुलिस ने गत दिनों गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सिंह ने बताया था कि उसने अपने अधिकारी बिर्डी के आदेश का पालन करते हुए युवक पर गोली चलाई थी।













Click it and Unblock the Notifications