प्रसाद लेने जा रही भीड़ पर गेट गिरा, 50 मरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थित कृपालु महराज के आश्रम में गुरुवार को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 50 श्रद्धालुओं के मरने की आशंका जताई जा रही है। आश्रम में भंडारा चल रहा था। भंडारे में भारी संख्या में पहुंची भक्तों की भीड़ पर गेट टूटकर गिर जाने से भगदड़ मच गई। भीड़ उस समय मंदिर के मुख्य द्वार से दाखिल होकर अंदर प्रसाद लेने जा रही थी।
भंडारे में पहुंची थी भीड़
प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक सत्यभूषण पाठक ने इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कुंडा के पास मनगढ़ स्थित विश्वप्रसिद्ध कृपालु महराज के आश्रम में हुआ है। आश्रम में गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया था और इस भंडारे में शामिल होने के लिए हजारों लोग यहां आए थे।
भगदड़ में 50 लोगों के मरने और 68 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications