भूस्खलन से बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार सुबह बंद हो गया।
युगांडा: भूस्खलन से 300 मरे
इस राजमार्ग के जरिए कश्मीर घाटी में जरूरी सामान की आपूर्ति होती है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "भूस्खलन और चट्टानें खिसकने के बाद सुबह 7.45 बजे राजमार्ग बंद कर दिया गया।"
अधिकारी ने कहा, "सड़क को साफ करने का काम आरंभ हो चुका है। जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा करने वाले लोगों से आग्रह है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर ताजा हालात की जानकारी लें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications