दीपक को रिहा करो या तबाही झेलो : माओवादी
नक्सलियों ने वेंकटेश्वर रेड्डी के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य सदस्यों को मुक्त किये जाने का भी मांग रखी है। नक्सली किस दम पर ये प्रस्ताव रख रहे हैं, ये अब तक समझ नहीं आ रहा। वेंकटेश्वर रेड्डी, माओवादियों के प्रमुख नेता किशन जी का दाहिना हाथ माना जाता है। उसके ऊपर पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार समेत उड़ीसा में नक्सली हिंसा फैलाने के आरोप हैं। इसके अलावा उसे सिल्दा नक्सली हमले का मास्टरमाइंड भी माना जा रहा है।
इंजीनियर है नक्सली नेता
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से मंगलवार को गिरफ्तार नक्सली नेता वेंकटेश रेड्डी उर्फ दीपक मेकेनिकल इंजीनियर होने के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की सभी शहरी इकाइयों का प्रमुख था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) राज कनौजिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा, "शुरुआती पूछताछ से हमें पता चला है कि बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर जिलों की कई नक्सल गतिविधियों और हत्या में शामिल रहा है।"













Click it and Unblock the Notifications