बिहारी छात्रों के शव पटना पहुंचे
पटना हवाई अड्डे पर मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि इन छात्रों की मौत नहर में डूबने के कारण नहीं हुई बल्कि इनकी मौत का जिम्मेवार वहां की पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शव को देने में भी वहां के प्रशासन ने काफी लापरवाही दिखाई।
नालंदा निवासी सुमिन्द्र कुमार के पुत्र आशीष रंजन तथा पटना के समनपुरा क्षेत्र निवासी मतलूब रब के पुत्र सरफराज रब दोनों तमिलनाडु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। मौत का वजह सोमवार रात विश्वविद्यालय के नजदीक नहर में दोनों छात्रों का डूब जाना बतायी जा रही है।
इस मामले पर राज्य के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने मंगलवार को बताया था कि पुलिस और छात्रों में हुए टकराव के बाद मची भगदड़ में कई छात्र नहर में गिर गए थे, जिससे नहर में डूब जाने के कारण दोनों छात्रों की मौत हुई थी। राज्य सरकार ने दोनों छात्रों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है।













Click it and Unblock the Notifications