घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ जारी
रात में मुठभेड़ रोक दी गई थी। सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मकान से निकालने के प्रयास शुरू कर दिए।
सुरक्षाबलों को अब तक मकान में छुपे एक आतंकवादी को मार गिराने में सफलता मिली है जबकि बाकी को दबोचने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। इसका पता मुठभेड़ खत्म हो जाने के बाद ही चल सकेगा। आतंकवादी का शव अभी बरामद नहीं किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण की बात को नकारते हुए सुरक्षाबलों पर जबरदस्त गोलीबारी की। बुधवार रात के बाद मुठभेड़ थम गई थी लेकिन गुरुवार सुबह यह फिर शुरू हो गई। आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत सुरक्षा बलों की मदद के लिए अतिरिक्त जवान बुधवार दोपहर में ही घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। गांव के आसपास के इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications