असम में एएमयू का शिक्षण केंद्र खोलने का अनुरोध

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने राज्य में भी एएमयू का एक शिक्षण केंद्र खोलने का यह अनुरोध किया है।

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर पी. के. अब्दुल अजीज ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि असम सरकार की तरफ से उनके राज्य में शिक्षण केंद्र स्थापित करने का आमंत्रण मिला है। प्रोफेसर अजीज ने कहा कि हाल ही में हमें असम सरकार का आधिकारिक पत्र मिला है, जो हमें मानव विकास संसाधन मंत्रालय से प्राप्त हुआ है।

एएमयू के अधिकारियों के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन असम में अपना शिक्षण केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर बातचीत के लिए जल्द ही एक बैठक आयोजित करेगा।

इससे पहले, एएमयू को बिहार सरकार अपने मुस्लिम बाहुल्य किशनगंज जिले में शिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए 250 एकड़ भूमि मुफ्त में दे चुकी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और केरल की सरकारें भी एएमयू को अपने राज्यों में शिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए पच्चीस-पच्चीस करोड़ रुपये दे चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+