बिहार में मैट्रिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी
परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए राज्य भर में 1350 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केवल राजधानी पटना में 85 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
समिति के सचिव अनूप कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि परीक्षा सुबह 8़ 45 बजे से 12 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के मद्देनजर परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफ्री भी करवाई जाएगी। सिन्हा के मुताबिक सभी जिलाधिकारियों को उड़नदस्ता दल गठन करने का निर्देश दिया गया है, जो परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के नकल करते पकड़े जाने पर सख्त कारवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा कदाचार में मदद करने पर शिक्षकों और केन्द्र अधीक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications