समुद्री परिवहन से आतंकवाद व तस्करी बढ़ी : नौ सेनाध्यक्ष
वर्मा ने प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में अखिल भारतीय व केंद्रीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समुद्री परिवहन को समस्याओं से बचाने और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों में समन्वय जरूरी है।
इसके अलावा वर्मा ने बुधवार को बोट क्लब स्थित नेशनल सेलिंग स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए स्कूल को 10 सेल (नौकायन के पाल) देने की भी घोषणा की।
हैदराबाद में एयर शो के दौरान हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए वर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हादसे की जांच के बाद ही वजह का खुलासा हो सकेगा। वर्मा ने पायलट और सह पायलट की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आमजन को बचाने की कोशिश की और उसी के चलते उन्होंने जहाज से कूदने में जल्दबाजी नहीं दिखाई तथा अपनी जान की बाजी लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications