चीन में रक्षा बजट 7.5 फीसदी बढ़ाने की योजना
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के वार्षिक अधिवेशन के प्रवक्ता ली झाओजिंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रस्तावित रक्षा बजट 532,115 अरब युआन (करीब 78 अरब डॉलर) का है। पिछले वर्ष की तुलना में रक्षा बजट में 37 अरब युआन की वृद्धि प्रस्तावित है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हाल के वर्षो में पहली बार चीन के रक्षा बजट में 10 प्रतिशत से कम वृद्धि हुई।
बहरहाल ली ने जोर दिया कि बीजिंग में शुक्रवार से शुरू हो रहे एनपीसी के वार्षिक सत्र में जब तक बजट को मंजूरी नहीं मिलती, इसे अंतिम नहीं माना जा सकता।
चीन की विशाल जनसंख्या, बड़े क्षेत्रफल और बड़ी तटरेखा का हवाला देते हुए चीन के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि देश का रक्षा बजट तुलनात्मक रूप से कम है।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षो में चीन का रक्षा बजट उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.4 प्रतिशत रहा है। वहीं अमेरिका का रक्षा बजट उसके जीडीपी का चार प्रतिशत और ब्रिटेन, फ्रांस और रूस का दो प्रतिशत से अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications