तमिलनाडु में मरे दोनों छात्रों का शव पटना पहुंचा
पटना हवाई अड्डे पर मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि इन छात्रों की मौत नहर में डूबने के कारण नहीं हुई बल्कि इनकी मौत का जिम्मेवार वहां की पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शव को देने में भी वहां के प्रशासन ने काफी लापरवाही दिखाई।
उल्लेखनीय है कि नालंदा निवासी सुमिन्द्र कुमार के पुत्र आशीष रंजन तथा पटना के समनपुरा क्षेत्र निवासी मतलूब रब के पुत्र सरफराज रब की मौत सोमवार रात विश्वविद्यालय के नजदीक नहर में डूब जाने के कारण हो गई थी। दोनों छात्र वहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।
इस मामले पर राज्य के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने मंगलवार को बताया था कि पुलिस और छात्रों में हुए टकराव के बाद मची भगदड़ में कई छात्र नहर में गिर गए थे, जिससे नहर में डूब जाने के कारण दोनों छात्रों की मौत हुई थी। राज्य सरकार ने दोनों छात्रों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications