दिल्ली में पारा चढ़ा, पर हो सकती है बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आज (गुरुवार) सुबह न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री ऊपर 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आकाश पर हल्के बादल छाए रहने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है।"
अधिकारी ने बताया, "दिन के समय राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है और गरज के साथ बौछारें भी हो सकती हैं।"
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications