भोपाल के वनविहार में मादा तेंदुआ की मौत
वन विहार के सहायक संचालक ए. के. खरे ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि राखी को अप्रैल 1993 को बुरहानपुर से इस वन विहार में लाया गया था। वह अपनी उम्र के 17 वर्ष पूरे कर चुकी थी। तेंदुआ की औसत आयु 12 वर्ष होती है, जिसे वह पार कर चुकी थी।
उन्होने बताया है कि राखी की मौत की वजह पोस्टमार्टम में वृद्घावस्था होना पाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications