केरल में शुरू होगी 'बिना दहेज शादी' की वेबसाइट
ये वेबसाइट्स निलाम्बुर गांव के लोगों ने तैयार की हैं। गांव की 50,000 लोगों की आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा मुसलमान है और शेष हिस्सा हिंदू और ईसाईयों का है।
निलाम्बुर ग्राम परिषद के अध्यक्ष आर्यदन शौकत इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि अगले सोमवार को राजधानी तिरूवनंतपुरम में मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन इन वेबसाइट्स का शुभारंभ करेंगे।
ये दो वेबसाइट होंगी 'डाउरी फ्री विलेज डॉट कॉम' और 'डाउरी फ्री मैरिज डॉट कॉम'।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications