भुट्टो हत्याकांड में पाक सेना की भूमिका की होगी जांच
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उन चार जवानों को तलाश किया जा रहा है, जो भुट्टो पर हुए आत्मघाती हमले से ठीक पहले गायब हो गए थे।
आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि ये चारों जवान सेना से अवकाश ले चुके थे और बहुचर्चित इबादुर रहमान मामले में भगौड़े हैं। इन चारों को अब तक कभी भी कानूनी प्रक्रिया में नहीं लाया गया था।
उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी में भुट्टो की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications