उमर ने प्रधानमंत्री को जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर राज्य में सीमा पार घुसपैठ के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर उन्हें वहां की सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को बताया कि घुसपैठ में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण आतंकवादी गुटों का एकजुट हो जाना और गर्मी में बर्फ पिघलने से रास्तों का आसान होना है।
पिछले महीने राज्य में आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।
एक मुठभेड़ में गुरुवार को दो आतंकवादी मारे गए और भारतीय सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया। पिछले दस दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है जिसमें किसी भारतीय अधिकारी की मौत हुई है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने पाकिस्तान के उन कश्मीरी आतंकवादियों के लिए राज्य के माफी प्रस्ताव पर भी चर्चा की जो हथियार डालकर मुख्य धारा में शामिल होने के इच्छुक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications