हवाई हमले में 42 नागरिकों की मौत पर यमन ने माफी मांगी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उप प्रधानमंत्री (रक्षा) रशाद अल-अलिमी ने संसद में इस घटना के लिए माफी मांगते हुए कहा कि सरकार पीड़ितों को मुआवजा देगी।
एक जांच समिति ने संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा कि 17 दिसंबर को दक्षिणी अबयान प्रांत में हुए हवाई हमले में 42 नागरिक मारे गए थे। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे।
हमले पर संसद में हुई बहस के दौरान अल-अलिमी ने कहा कि काम करने के दौरान हर किसी से गलतियां होती हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने सरकार को पीड़ितों को मुआवजा देने का आदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications