किशोरी को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओरछा रोड थाने के हमा गांव में एक किशोरी को घर में घुसकर चार लोगों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। वहीं किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि वह गुरुवार की शाम को घर पर अकेली थी तभी गांव के ही रमाकांत, हीरालाल, अशोक रावत व दीपक ने घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और किसी तरह भीतर आकर उससे बदसलूकी करने लगे जब उसने विरोध किया तो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। किशोरी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications