मप्र की बोर्ड परीक्षा में नकल, 8 शिक्षक निलंबित
मुरैना के कलेक्टर एम.के. अग्रवाल ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में नकल कराने वालों के खिलाफ चली मुहिम में पहले दिन नकल प्रकरणों में शिक्षकों का लिप्त होना पाया गया, जिसके चलते आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया है।
मुरैना के जिला शिक्षाधिकारी एस. आर. प्रजापति ने आईएएनएस को बताया कि नकल के कुल 70 प्रकरण बनाए गए हैं। वहीं एक छात्र, अभिभावक और एक शिक्षक को नकल में लिप्त होने पर जेल भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications