मुस्लिम महिलाओं का शरीर के स्कैन से इंकार, विमान-यात्रा से रोका गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मैनचेस्टर हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यह घटना करीब दो सप्ताह पहले हुई। दोनों महिलाओं ने चिकित्सा और धार्मिक कारणों से शरीर का स्कैन कराने से इंकार किया।
पिछले ही महीने ब्रिटेन के बड़े हवाई अड्डों पर इन स्कैनरों को लगाया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं के स्कैनर से गुजरने से इंकार करने के बाद सरकार के निर्देशों के अनुसार उनको उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रणाली को लागू किए जाने के बाद से अब तक 15,000 से अधिक लोगों को आकस्मिक रूप से इस जांच से गुजरने के लिए चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications