साहित्य अकादमी और सैमसंग कारपोरेशन के बीच समझौता
सामी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इस समझौता ज्ञापन के तहत अकादमी ने भारतीय साहित्यिक कृतियों एवं लेखकों को बढ़ावा देने के लिए उक्त कंपनी द्वारा प्रस्थापित टैगोर साहित्य पुरस्कार के लिए पुरस्कार विजेताओं के चयन का कार्य करने के लिए सहमति व्यक्त की है।
समझौता ज्ञापन पर छह वर्ष की अवधि के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं जिस अवधि के भीतर प्रत्येक वर्ष आठ टैगोर साहित्य पुरस्कार दिए जाएंगे ताकि साहित्य आकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त सभी 24 भाषाओं को दो बार कवर किया जा सके। ये पुरस्कार प्रचलित साहित्य अकादमी पुरस्कारों से भिन्न हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications