सोमालियाई लुटेरों ने सऊदी तेल टैंकर का अपहरण किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'अल निसार अल सऊदी' नामक छोटा टैंकर जेद्दा जा रहा था। इसका अपहरण सोमवार को हुआ।
ईयू एनएवीएफओआर ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि पोत का कप्तान ग्रीस का नागरिक है और अन्य नाविकों की नागरिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।
अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों को समाप्त करने के लिए एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय युद्धपोतों की मौजूदगी के बावजूद पोतों के अपहरण की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications