क्षेत्र में स्थायित्व के लिए सऊदी अरब की भूमिका बेहद अहम : कृष्णा
सऊदी शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मुलाकात के बारे में कृष्णा ने कहा, "दोनों नेताओं ने आतंकवाद, अतिवाद और हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि दुनियाभर के लोगों में दहशत फैलाने वाले इन क्रियाकलापों को किसी विशेष जाति, रंग या विचारधारा से नहीं जोड़ा जा सकता। "
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष आतंकवादी गतिविधियों, काले धन को वैध करने, नशीले पदार्थो, हथियारों और मानव तस्करी से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों ने प्रत्यर्पण संधि समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों ने बाह्य अंतरिक्ष के उपयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
कृष्णा ने कहा कि इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम ऐतिहासिक रियाद समझौते पर हस्ताक्षर होना है जिसमें दोनों देशों ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, रक्षा और राजनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
कृष्णा ने कहा कि दोनों नेताओं ने सामरिक ऊर्जा साझेदारी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications