इराक में चुनाव से पहले बम विस्फोटों में 33 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस ने बताया कि पहले हुए दो हमलों के घायलों को ले जा रही एक एंबुलेंस को भी निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इराक में सात मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले हिंसा बढ़ गई है।
पहले दो कार बम हमलों का निशाना एक पुलिस स्टेशन था।
पुलिस ने बताया कि घायलों को लेकर एक एंबुलेंस के शहर के मुख्य अस्पताल पहुंचने पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। हमलावर पुलिस की वर्दी में अस्पताल में घुसा था।
इसके तुरंत बाद एक पुलिस जांच चौकी के पास एक कार बम होने का पता चला। विस्फोट से पहले अधिकारियों ने इलाके को खाली करा लिया।
अभी तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अल कायदा की इराकी शाखा सहित सुन्नी आतंकवादी संगठनों के समूह 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक' ने चुनावों में बाधा पहुंचाने की धमकी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications