कश्मीर मुठभेड़ में कैप्टन शहीद, 4 आतंकवादी ढेर (राउंडअप)

सेना के प्रवक्ता कर्नल जे.एस.ब्रार ने संवाददाताओं से कहा कि यहां से 35 किलोमीटर दूर पुलवामा के ददसारा गांव में बुधवार से जारी मुठभेड़ में कैप्टन दीपक शर्मा शहीद हो गए।

शर्मा हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे और सेना में छह साल से थे। इन दिनों वह कश्मीर में आतंकवाद से मुकाबले के लिए राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे।

ब्रार ने कहा, "मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादी ढेर हो गए और उनके शव मलबे से बरामद कर लिया गया है। "

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना की कार्रवाई 30 घंटे तक चली और इस दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादी मारे। ये सभी स्थानीय नागरिक थे। हिजबुल को कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन माना जाता है।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद अमीन मीर उर्फ मीठा, शाबिर अहमद मीर, खालिद और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ जानवर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल सेना और पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटनास्थल के पास के घरों से लोगों को पहले ही खाली करा लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी बंद हो गई है और जवान मलबे में विस्फोटक की तलाश में जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से तीन जवान घायल हो गए।

पिछले 10 दिनों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सोपोर शहर में हुए मुठभेड़ में कैप्टन देविंदर सिंह जास शहीद हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि ददसारा के एक घर में बुधवार को कुछ आतंकवादी घुस आए थे। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों का दल भी वहां पहुंच गया। बुधवार से ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी चल रही थी।

जिस घर में आतंकवादी छुपे थे बुधवार को उसमें विस्फोट किया गया जिसमें एक आतंकवादी की मौत हो गई। अन्य अतंकवादी रात में अंधेरे का लाभ उठाकर दूसरे घर में चले गए और गुरुवार सुबह से गोलीबारी शुरू कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+