पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पर डकैतों का साया
बाघ विहीन हो चुके पन्ना राष्ट्रीय उद्यान को फिर आबाद करने की कोशिशें जारी हैं। इन कोशिशों के तहत ही दो बाघ दूसरे राष्ट्रीय उद्यान से यहां लाए गए हैं। वन विभाग की इन कोशिशों के बीच पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में डकैतों के सक्रिय होने की खबर ने सभी की नींद उड़ाकर रख दी है। मंगलवार को डकैतों के उद्यान में होने की सूचना के बीच लगभग दो घंटे के लिए उद्यान को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। इस बात की पुष्टि पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के उपसंचालक एन. एस. परिहार ने भी की है।
पन्ना के पुलिस अधीक्षक बी. के. शर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि जिले के उन हिस्सों में जहां डकैतों की आशंका है पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ रखा है। जहां तक पन्ना राष्ट्रीय उद्यान का सवाल है वहां वन विभाग के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है। वे कहते हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में डकैतों का डेरा है। वे यह स्वीकारते हैं कि वन विभाग के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में डकैतों के सक्रिय होने की खबर से ग्रामीण इलाकों में दहशत बढ़ गई हैं। वहीं राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटकों की संख्या पर पड़ने लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications