झारखंड में 7.5 लाख हेक्टेयर की सिंचाई पर 3,700 करोड़ रुपये खर्च

झारखंड सरकार ने गुरुवार को कहा कि बड़े पैमाने की सात सिंचाई परियोजनाओं के तहत 3,690.543 करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन कुल उपजाऊ भूमि के 24.55 फीसदी हिस्से की ही सिंचाई की जा सकी।

विधानसभा में जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, "भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी और अन्य समस्याओं के चलते पिछले 25 से 30 सालों से कई सिंचाई परियोजनाएं लंबित हैं। बड़े पैमाने की सिंचाई परियोजनाओं को 2011 तक पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

विपक्षी सदस्यों ने मांग की कि राज्य में सिंचित भूमि के आंकड़े को बढ़ाने के लिए सरकार को अन्य विकल्पों की ओर भी ध्यान देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+