हिमाचल में सड़क परियोजना को 2013 तक पूरा करेगी चीनी कंपनी
लोक निर्माण मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा, "चीनी कंपनी लांगजियान रोड एंड ब्रिज कंपनी लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही 80 किलोमीटर लंबी थ्योग-कोटखाई-हातकोटी-रोहड़ू सड़क परियोजना को 2013 तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। पहले इस परियोजना को 2012 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।"
उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण कार्य इसलिए रुक गया था क्योंकि 30 सितंबर 2009 से भारत सरकार की नई वीजा नीति लागू हो जाने के कारण चीनी नागरिक स्वदेश वापसी पर मजबूर हो गए थे क्योंकि व्यापार वीजा से विदेशी नागरिक यहां काम नहीं कर सकते लेकिन अब भारत सरकार ने कंपनी के 15 कर्मचारियों को वीजा जारी किया है और कंपनी ने सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications