मुस्लिमों को मिले आरक्षण : रामविलास
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोजपा द्वारा आयोजित मुस्लिम रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अलग-अलग आरक्षण की बात कर रही है परंतु मुस्लिमों पर किसी का ध्यान नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य सच्चर कमिटी की सिफारिशों के आलोक में गठित रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों को हुबहू लागू करने की केन्द्र सरकार से मांग करना है।
उन्होंने आरोप लागते हुए कहा कि आम बजट में भी मुस्लिमों के लिए काफी रकम का प्रावधान किया जाता है परंतु रकम का पांच से दस प्रतिशत ही खर्च हो पाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लोजपा की मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलनात्मक रास्ता अख्तियार किया जाएगाा। उन्होंने कई मामलों पर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications