भाभा परमाणु केंद्र की वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत

ट्राम्बे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महिला की पहचान 27 वर्षीय तितस पाल के रूप में हुई है और वह मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली थीं। पूर्वोत्तर मुंबई के ट्राम्बे स्थित बीएआरसी कॉलोनी के उनके घर में बुधवार शाम उनका शव लटका हुआ मिला।

पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। शव को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

वह कुछ दिन पहले ही कोलकाता से लौटी थीं। कथित आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।

बीएआरसी के वैज्ञानिक के साथ पिछले दस दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 फरवरी को 47 वर्षीय माधवन अय्यर दक्षिण मुंबई के बीएआरसी के कर्मचारी कॉलोनी में स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।

शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रपट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+