कांग्रेस सांसदों की अनुपस्थिति की शरद ने की आलोचना
दोपहर दो बजे जब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्य टी. के. एस. इलंगोवन का नाम बहस के लिए पुकारा गया तब शरद यादव ने बीच में उठकर कहा, "जरा सत्ता पक्ष की ओर देखिए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस हो रही है। यह सरकार आम आदमी से जुड़े मुद्दे को लेकर कितनी गंभीर है, इसे समझा जा सकता है।"
उस वक्त सदन में कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन और संसदीय कार्यमंत्री वी. नारायणसामी सहित कुछ ही मंत्री सदन में उपस्थिति थे जबकि कांग्रेस सदस्यों की संख्या भी बहुत कम थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications