न्यूजीलैंड में भारतीय की हत्या में युवक दोषी करार
ऑकलैंड, 4 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में एक शराब स्टोर के मालिक भारतीय मूल के नवतेज सिंह की हत्या करने के आरोप में यहां की एक अदालत ने 22 वर्षीय युवक को दोषी करार दिया है।
आॉकलैंड में उच्च न्यायालय की जूरी ने एनीटेलिया चांकी को नवतेज सिंह की गोली मारकर हत्या करने का दोषी करार दिया।
नवतेज सिंह को 7 जून 2008 को उनके शराब स्टोर मानुरेवा में डकैती के दौरान गोली मार दी गई थी। गोली उनके पेट में लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
इस मामले में पांच अन्य आरोपियों मेरान फेलिसे (22), टीनो फेलिसे (19), एटी फिलोआ (25), वाल्टर मैककार्थी (19) और जासन नसेरी (21) को हत्या के आरोप से बरी कर दिया गया।
टीनो फेलिसे, एटी फिलोआ, वाल्टर मैककार्थी को डकैती के आरोप में दोषी करार दिया गया।
इस मामले में दोषी करार दिए गए लोगों को 23 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications