सोनिया ने सांसदों को रोजाना संसदीय कार्यवाही में भाग लेने की नसीहत दी

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा वर्ष 2010-11 का बजट पेश किए जाने के दौरान विपक्ष द्वारा सदन से बहिर्गमन किए जाने की आलोचना करते हुए अपने सांसदों को प्रतिदिन संसद आने और कार्यवाही में भाग लेने की नसीहत दी है।

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "जिस तरह से विपक्ष ने बजट के दौरान सदन से बहिर्गमन किया, वह लोकतांत्रिक नियमों व परम्पराओं के अनुकूल कतई नहीं था। विपक्ष के इस रुख को समूचे देश ने देखा।"

उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का शासन था और कांग्रेस विपक्ष में थी तब उसने एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई।

संसद सदस्यों की अनुपस्थिति पर भी सोनिया ने सबको नसीहत दी। उन्होंने कहा, "रोजाना संसद आना और कार्यवाही में भाग लेना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। वहां बैठे रहकर सुनना भी अपने आप में शिक्षा प्राप्त करना है। "

उन्होंने अपने भाषण में नक्सलवाद, पुणे और काबुल में हुए आतंकवादी हमले और पार्टी संगठन व सरकार के बीच समन्वय पर भी अपनी राय रखी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+