कश्मीर मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद (लीड-1)
श्रीनगर, 4 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के गांव ददसारा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार से जारी मुठभेड़ में गुरुवार को सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया।
एक अधिकारी के मुताबिक कैप्टन दीपक शर्मा की मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई जबकि सुरक्षा बलों के दो जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया है। हालांकि उसका शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।
उल्लेखनीय है कि ददसारा के एक घर में बुधवार को कुछ आतंकवादी घुस आए थे। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों का दल भी वहां पहुंच गया। बुधवार से ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी चल रही है। सुरक्षा बलों का मानना है कि लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी घर में घुसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications