सेंसेक्स में 28 अंकों की गिरावट, मिडकैप और स्मालकैप में तेजी (राउंडअप)

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.31 और निफ्टी 7.85 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। हालांकि बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17,013.68 पर खुला लेकिन कारोबार की समाप्ति पर 28.31 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 16,971.70 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 17,024.96 और न्यूनतम स्तर 16,888.05 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 17,000.01 पर बंद हुआ था।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 7.85 अंक यानी 0.15 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 5080.25 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5088.10 पर बंद हुआ था। निफ्टी सुबह 5096.95 अंकों पर खुला और दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 5096.95 और न्यूनतम स्तर 5049.00 रहा।

उधर, बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में तेजी का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 52 अंक बढ़कर 6693.93 पर और स्मालकैप 68 अंक बढ़कर 8,430.32 पर बंद हुआ।

बीएसई का रियल्टी सूचकांक 2.50 फीसदी, कैपिटल एंड गुड्स सूचकांक 1.62 फीसदी और धातु सूचकांक 1.56 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि आईटी सूचकांक में 1.03 फीसदी, ऑयल एंड गैस सूचकांक में 0.63 फीसदी और बैंकिंग सूचकांक में 0.20 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल फायदे में रहने वाले शेयरों में रिलांयस कम्युनिकेशंस 2.15 फीसदी, डीएलएफ 2.08 फीसदी, रिलायंस इंफ्रा 2.04 फीसदी, हिदुस्तान यूनिलीवर 1.64 फीसदी और टाटा स्टील 1.45 फीसदी रहे। वहीं घाटे में रहने वाले प्रमुख शेयरों की सूची में इंफोसिस 1.40 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.20 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.17 फीसदी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 0.99 फीसदी और जेपी एसोसिएट्स 0.83 फीसदी रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+