सेंसेक्स में 28 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.31 और निफ्टी 7.85 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17,013.68 पर खुला लेकिन कारोबार की समाप्ति पर 28.31 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 16,971.70 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 17,024.96 और न्यूनतम स्तर 16,888.05 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 17,000.01 पर बंद हुआ था।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 7.85 अंक यानी 0.15 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 5080.25 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5088.10 पर बंद हुआ था।
उधर, बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में तेजी का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 52 अंक बढ़कर 6693.93 पर और स्मालकैप 68 अंक बढ़कर 8,430.32 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications