छत्तीसगढ़ में 8 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राजधानी रायपुर से 410 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश ठाकुर सहित आठ पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबन का आदेश दे दिया गया। इन पर दर्जनों लोगों को पीटने के आरोप साबित होने के बार यह कार्रवाई की गई।
इन पुलिसकर्मियों पर आरोप था कि उन्होंने एक भीड़ भरे बाजार में वेबजह गोलीबारी कर लोगों को आतंकित किया।
पुलिस के इस कार्रवाई से खफा सैकड़ों लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया था और इन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications