कुमारी शैलजा के एजेंडे में पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में गोवा में विदेशियों के यौन उत्पीड़न से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। मंत्रालय विदेशी पर्यटकों को ज्यादा सुरक्षा देने का मुद्दा उठाएगा।
अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बैठक में पर्यटकों को सुरक्षित माहौल देने का मुद्दा सबसे अहम रहेगा।" इस बैठक में गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन एवं द्वीप और दादर तथा नगर हवेली के पर्यटन मंत्री हिस्सा लेंगे।
पिछले दिनों गोवा में विदेशी पर्यटकों के साथ यौन उत्पीड़न व अपराध से जुड़े कई मामले सामने आए। इस राज्य में हर साल लगभग 20 लाख पर्यटक आते हैं जिनमें तकरीबन 450,000 विदेशी सैलानी होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications