सोनिया ने की प्रणब की तारीफ, मूल्य वृद्धि वापस न लेने के दिए संकेत

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "हमारी कई आवश्यक सामाजिक बाध्यताएं हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए संसाधनों को बढ़ाने की आवश्यकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को एक संतुलित बजट पेश करने के लिए मैं बधाई देना चाहती हूं, जिसका कि समाज के सभी वर्गो में स्वागत हुआ है।"

मुखर्जी की बुधवार को पार्टी के सांसदों के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए सोनिया ने कहा कि उन्होंने बजट के मुख्य बिन्दुओं और सरकार द्वारा की नई पहल से सांसदों को अवगत कराया है। "मुझे उम्मीद है कि विपक्ष के कुप्रचार से निपटने में यह हमारे सांसदों के लिए मददगार साबित होगा।"

सोनिया ने कहा कि महंगाई नियंत्रित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुखर्जी और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा संसद में महंगाई के विषय पर दिए गए जवाबों और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पिछले दिनों हुई बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों को जमाखोरी रोकना जन वितरण प्रणाली को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करना सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "खाद्य महंगाई संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा आर्थिक विकास की उच्च दर प्राप्त करने की राह में बाधा पैदा कर रही है। यह विकास दर कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संसाधन जुटाने के लिए जरूरी है।"

उन्होंने खाद्य सुरक्षा विधेयक को संप्रग सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+