आश्रम में मची भगदड़ में 50 के मरने की पुष्टि (लीड-1)
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में 50 लोगों के मरने की मरने की पुष्टि करते हुए कहा, "मरने वालों में ज्यादातर संख्या महिलाओं और बच्चों की बताई जा रही है।"
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए करीब 50 लोगों मे से 25 गंभीर रूप से घायल हैं। "हमारी प्राथमिकता अब गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाना है। उन्हें इलाहाबाद और प्रतापगढ़ के अस्पतालों में भेजा जा रहा है।"
बृजलाल ने बताया कि दोनों जगह के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि वहां घायलों के इलाज की पहले से तैयारी रहे और पहुंचते ही तत्काल इलाज शुरू हो सके।
उन्होंने कहा, "जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ जिले के कंडा के पास मनगढ़ में कृपालु महराज के आश्रम स्थित मंदिर में उनकी पत्नी की श्राद्ध के भंडारे के कार्यक्रम था, जिसमें लोगों को खाना खिलाया जा रहा था और कपड़े वितरित किए जा रहे थे। इस कार्यक्रम में करीब 8 से 10 दस हजार लोग एकत्रित हुए थे। आश्रम का मुख्य द्वार जो कि काफी बड़ा और ऊंचा है, गिर गया। गेट के गिरने से लोग उसमें दब गये।"
इलाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों और घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। एक प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता वी. के. राय, जो भगदड़ में जख्मी हो गए हैं, ने आईएएनएस को बताया "जिस समय भगदड़ मची उस समय हम लोगों को लगा कि जैसे कोई आतंकी हमला हो गया है।"
राय के मुताबिक हादसे के 15 मिनट बाद वहां लाशों के ढेर लग गएं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम 65 से 70 लोगों की मौत हुई है और करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications