भारतीय मूल के अमेरिकी संजय गुप्ता बने 'यंग ग्लोबल लीडर'

वाशिंगटन, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी संजय गुप्ता को विश्व आर्थिक फोरम ने वर्ष 2010 के 'यंग ग्लोबल लीडर' वर्ग में शामिल किया है।

दूसरी पीढ़ी के भारतीय मूल के अमेरिकी गुप्ता अमेरिका की एक अग्रणी दवा और स्वास्थ्य सेवा कंपनी एब्राक्सिस बायोसाइंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सलाहकार हैं।

अपने चयन पर गुप्ता ने कहा, "यंग ग्लोबल लीडर श्रेणी का एक सदस्य होने पर मैं बहुत गौरव महसूस कर रहा हूं। मैं सामाजिक फायदे के लिए दुनिया के अन्य युवाओं के साथ काम करने का इच्छुक हूं।"

फोरम हर वर्ष पूरी दुनिया के 100 से 200 युवाओं को उनकी पेशेवर उपलब्धियों, समाज के लिए प्रतिबद्धता और दुनिया के भविष्य को आकार देने की संभावना के आधार पर 'यंग ग्लोबल लीडर' श्रेणी' में शामिल करता है।

इस वर्ष टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, ट्विटर के सह संस्थापक इवान विलियम्स और एमएसएनबीएस के रिचेल मैडोव इस श्रेणी में शामिल हैं।

गूगल के सह संस्थापक लैरी पेग और सेर्गेइ ब्रिन, फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकेरबर्ग और टेलीविजन पत्रकार एंडरसन कूपर भी पिछले वर्षो के दौरान इस सूची में शामिल हो चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+