ऑस्कर समारोह में प्रस्तुति नहीं देंगे साचा बैरन कोहेन
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'लास एंजेलिस टाइम्स' के हवाले से जानकारी दी है कि कोहेन ने अपनी प्रस्तुति में बेन स्टिलर के साथ 'अवतार' फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून के साथ मजाक की जो योजना बनाई थी और उससे कैमरून के नाराज होने की आशंका थी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 'अवतार' फिल्म का मजाक उड़ाते हुए कोहेन नीले रंग की त्वचा वाली एक महिला के रूप में अवतरित होने वाले थे। प्रस्तुति में यह महिला खुद को गर्भवती बताने वाली थी और 'अवतार' फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून को अपने बच्चे का पिता बताने वाली थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्कर निर्माता बिल मेकैनिक को डर था कि कैमरून इस प्रस्तुति को नापसंद कर सकते हैं और उन्होंने कोहेन को इसे बदलने के लिए कहा। इन मतभेदों के चलते अब ऑस्कर समारोह में कोहेन के प्रस्तुति न देने की पुष्टि हो गई है। गौरतलब है कि 82वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह आयोजन आगामी रविवार को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications