प्रवीण महाजन का अंतिम संस्कार किया गया (लीड-1)
महाजन भाइयों में सबसे बड़े प्रकाश महाजन के अलावा प्रवीण के अंतिम संस्कार में न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे और न ही प्रमोद महाजन के परिवार का कोई सदस्य पहुंचा। महाजन भाइयों की एक बहन की शादी मुंडे से हुई है।
प्रवीण के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राम कदम के अलावा किसी भी राजनीतिक दल का कोई भी नेता नहीं पहुंचा। प्रवीण के कुछ मित्र और उनकी पत्नी सांरगी के संबंधी इस मौके पर जरूर उपस्थित थे। प्रवीण के बेटे कपिल ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इससे पहले प्रकाश महाजन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रवीण के इलाज में अब तक हुए सभी खर्च वह खुद वहन करेंगे। प्रवीण 82 दिनों तक ठाणे के जुपिटर अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications