आश्रम में भगदड़, 20 के मरने की आशंका
प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक सत्यभूषण पाठक ने आईएएनएस से बातचीत में इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कुंडा के पास मनगढ़ स्थित विश्वप्रसिद्ध कृपालु महराज के आश्रम में हुआ है। आश्रम में गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया था और इस भंडारे में शामिल होने के लिए हजारों लोग यहां आए थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भगदड़ उस समय मची जब भारी संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिर के मुख्य द्वार से दाखिल होकर अंदर प्रसाद लेने जा रही थी। इसी दौरान गेट टूटकर गिर गया और भगदड़ मच गई।
भगदड़ में 20 लोगों के मरने और दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। अभी तक किसी ने भी हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है। घायलों को आप-पास के अस्पतालों में भर्ती कराए जाने की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications