चिली में भूकंप से मरने वालों की संख्या 799 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार राष्ट्रीय आपात कार्यालय 'ओनेमी' ने बुधवार को बताया कि ज्यादातर मौतें काउले के तटीय इलाक में हुई हैं। यह कम से कम 587 लोग मारे गए हैं।
भूकंप से भारी तबाही झेलने वाले कंसेप्सियॉन में बुधवार दोपहर तक कर्फ्यू जारी रहा। यहां लूटपाट की घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगाया गया था।
ओनेमी का कहना है कि चिली के भूकंप प्रभावित कई इलाकों में चल अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। यहां बीते शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications